फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Board Exam chaos began between

अव्यवस्था के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

Fri, 20 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Board Exam chaos began between
मंझनपुर। भारी अव्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को कौशाम्बी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में भीषण कोहरे के कारण जहां छात्र-छात्राओं और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई परीक्षा केंद्रों पर तो सुबह नौ बजे तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैरहाजिर रहे। वहीं प्रथम पाली में हाईस्कूल के 6000 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा केंद्र बेलादेवी पूर्व माध्यमिक स्कूल सेवढ़ा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 5 मुन्नाभाई भी दबोचे गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 56582 छात्र-छात्राओं की परीक्षा बृहस्पतिवार को 86 केंद्रों में शुरू हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल में 32139 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 25727 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। यानि पहले दिन ही 6000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। उधर, सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई परीक्षा में भीषण कोहरे का भी कहर देखने को मिला। इससे छात्र-छात्राओं और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं स्कूलों में पहले दिन कक्ष निरीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा केंद्र शिवपुर बसोहनी में तो सुबह 9 बजे तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट का ही अता-पता नहीं था। फिलहाल परीक्षा के पहले दिन भले ही बाहर से नकल नहीं हुई। पर, सूत्रों के मुताबिक भीतर जमकर नकल कराई गई है। साथ ही जिले में सैलानी परीक्षार्थियों के स्थान पर ठेकेदार दूसरे से परीक्षा दिलाने में भी कामयाब रहे। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए ऐसे ही पांच मुन्ना भाई परीक्षा केंद्र सेवढ़ा में दबोचकर जेल भेजे गए हैं। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा हुई। इसमें कुल 24 हजार छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से जा रहा छात्र प्रमोद कुमार (16) मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने से छात्र की बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हुई हिंदी की परीक्षा छूट गई है। मंझनपुर कोतवाली के देवरा गांव निवासी शिवदत्त का बेटा प्रमोद हाईस्कूल का छात्र है। बृहस्पतिवार की सुबह वह परीक्षा देने बाइक से परीक्षा केंद्र सुंदरलाल माध्यमिक स्कूल खेरवा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गंभीरा गांव के समीप पहुंची। सड़क खराब होने के कारण फिसल गई। इससे बाइक समेत गिरकर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


परीक्षा ड्यूटी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार शिक्षक टेंपो की टक्कर लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चरवा कोतवाली क्षेत्र के चकबादशाहपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार चायल के एक स्कूल में शिक्षक हैं। वह बृहस्पतिवार की सुबह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में शामिल होने के लिए बाइक से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक पिपरी क्षेत्र के कुंदपुर गांव के समीप पहुंची। सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत गिरकर वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed