फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   blo suspended after dm orders

एक बीएलओ निलंबित, दो सुपरवाइजर व रजिस्ट्रार कानूनगो चायल को चेतावनी

Thu, 09 Sep 2021 05:20 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

डीएम सुजीत कुमार ने सभी सुपरवाइजरों से अब तक प्राप्त फार्म-06 व फार्म-07 आदि की जानकारी ली। निर्देशित किया कि वह अपने-अपने बीएलओ की सूची मोबाइल नंबर सहित अपने पास रखने के साथ ही सभी की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
blo suspended after dm orders
सस्पेंड

विस्तार

मंझनपुर। कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को विधानसभा चुनाव के संबंध में सुपरवाइजरों के साथ बैठक की गई। इस दौरान डीएम ने कार्य में लापरवाही मिलने पर एक बीएलओ को निलंबित व दो सुपरवाइजरों के साथ ही चायल के रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिए। डीएम के तल्ख तेवर से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने सभी सुपरवाइजरों से अब तक प्राप्त फार्म-06 व फार्म-07 आदि की जानकारी ली। निर्देशित किया कि वह अपने-अपने बीएलओ की सूची मोबाइल नंबर सहित अपने पास रखने के साथ ही सभी की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें। कहा कि हफ्ते भर बाद दोबारा बैठक की जाएगी। चेताया कि इसमें खराब प्रगति मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया जाएगा। हिदायत दी कि किसी भी बीएलओ एवं सुपरवाइजर की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। उन्होंने पर्याप्त संख्या में फार्म सुपरवाइजरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सुपरवाइजर ने बताया कि बीएलओ सुशील कुमार तिवारी (सहायक अध्यापक) ने मांगने के बावजूद फार्म नहीं दिया एवं कार्य में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन



इस पर डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया दो दिन के अंदर कार्य में प्रगति नहीं लाने पर सुशील कुमार को निलंबत कर दिया जाए। इसी तरह सुपरवाइजर ने बताया कि बीएलओ रीता सोनी (सहायक अध्यापिका) न तो फोन रिसीव करतीं हैं और न ही अब तक उन्होंने फार्म ही जमा किया है। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने रीता सोनी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि बीएलओ सारिका सोनकर (सहायक अध्यापिका) मेडिकल अवकाश पर हैं। इस पर डीएम ने सारिका सोनकर का मेडिकल चेक कराने, बीमारी की तस्दीक नहीं होने पर उन्हें भी निलंबत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि बीएलओ कृष्ण प्रताप सिंह एवं लवलेश कुमार मिश्र द्वारा ठीक प्रकार से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए फोन पर वार्ता करने के निर्देश देते हुए कहा कि सही जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि सोनाली गुप्ता एवं सारिया कमल द्वारा बीएलओ ड्यूटी का आदेश पत्र नहीं लिया जा रहा है, जिस पर डीएम ने बीएसए को दोनों से वार्ता कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर ईश्वर शरण सिंह एवं प्रमोद कुमार मिश्रा और रजिस्ट्रार कानून-गो चायल को भी कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मनोज, चायल एवं सिराथू के एसडीएम समेत सभी संबंधित अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed