फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blacked half bharwari 15 days

आधी भरवारी में 15 दिनों से बत्ती गुल

Tue, 10 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 10 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी के शाहगंज और पुरानी बाजार मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर 15 दिन से जले हैं। इससे आधी बाजार शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है। बिजली गुल रहने से जहां 300 परिवार रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं। वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा रहे हैं। मामले में अवर अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि स्टोर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की किल्लत है। प्रयास किया जा रहा है कि एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं।
विज्ञापन


नगर पंचायत भरवारी में बिजली आपूर्ति के लिए 4 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनमें शाहपुर और पुरानी बाजार में लगे 400-400 केवीए के ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन से जले हुए हैं। इससे शाहगंज, पुरानी बाजार, अंजाही बाजार, गुडमंडी, मौलाना आजादनगर, मेहता रोड, पानी की टंकी मार्ग आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप है। कस्बे के रहने वाले घनश्याम दास, पंकज कुमार, अशोक कुमार, आनंद कुमार, शहनाज, राधाकृष्ण, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार, रामचंद्र, सर्वेश केसरवानी, गुलाम हुसैन, प्रदीप कुमार, फूलचंद्र, अनिल कुमार, राजेश कुमार आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत कई बार अवर अभियंता और एसडीओ को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। इसका लोगों में गुस्सा है। बता दें कि 15 दिन से बिजली नहीं मिलने के कारण जहां लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। 19 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। वे घर में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मामले में अवर अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि स्टोर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर ही नहीं है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाए, ताकि बाजार की बिजली सप्लाई बहाल कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed