फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blacked bharwari 40 villages

तार टूटने से भरवारी के 40 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 19 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 19 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Blacked bharwari 40 villages
भरवारी/बिसारा। सिराथू से भरवारी उपकेंद्र के लिए खींची गई हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भरवारी समेत 40 गांवों की बत्ती 24 घंटे से गुल है। रात से ही बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि सिराथू-भरवारी के बीच हाईटेंशन लाइन का तार जर्जर होकर अक्सर टूटते रहते हैं। शिकायतों के बाद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी भरवारी चेयरमैन और कस्बाईयों ने डीएम से इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच कराकर जर्जर तारों को बदलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि विद्युत उपकेंद्र भरवारी को बिजली की सप्लाई सिराथू से होती है। उपकेंद्र के लिए बिजली आपूर्ति को खींची गई हाईटेंशन लाइन का तार पुराने होने के साथ जर्जर हो चुके हैं, जो अक्सर टूटकर गिरते रहते है। बुधवार की शाम भी बिदनपुर गांव के समीप हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे भरवारी कस्बे के साथ ही इस उपकेंद्र से जुड़े परसरा, अशोकपुर, रोही, बालकमऊ, भदयमऊ, खारा, बिदनपुर, ककोढ़ा, गड़रियन का पुरवा, टिकरी, दशरथपुर, बिसारा समेत करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे बुधवार की रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। उधर, बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति नहीं होने से परेशान कस्बाई के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष भरवारी संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


भरवारी कस्बे के रहने वाले घनश्यामदास केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, अतुल केसरवानी, अनिल कुमार, रमेशचंद्र, महेशचंद्र साहू, विपिन कुमार, अमित कुमार, राकेश केसरवानी, सुरेश केसरवानी आदि ने बताया कि आए दिन जर्जर तार बिदनपुर गांव के समीप टूटकर गिरते रहते हैं। कई बार शिकायत भी की गई। इसके बाद भी इन जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच करके तार बदलाने का निर्देश दिया। एक्सईएन ने एसडीओ को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है। वहीं भरवारी के चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही जर्जर तार नहीं बदला गया, तो वे कस्बाईयों और ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed