फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP MP became vice president Vinod

सांसद विनोद बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Fri, 12 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Fri, 12 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/ करारी। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद को संगठन में पहली बार काम करने का मौका मिलने कौशाम्बी के भाजपाई में ख्ुाशी है। मंझनपुर मंझनपुर, पुरामुफ्ती और गुलामनूर का पुरवा में हुई बैठकों  में मिठाइयां वितरित की गई और खुशियां मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सांसद द्वारा जनहित में किए गए अच्छे कार्यों के मद्देनजर उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थिति भाजपा पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कहा कि कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उनकी मेहनत और काबिलयत के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि संासद संगठन की इस जिम्मेदारी को भी सही तरीके से निभाएंगे।  इस मौके पर आद्या प्रसाद पांडेय, प्रेमचंद्र चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय दुर्गेश गुप्ता, कल्लू पंडा, रमेश पासी, अभय कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह  इसी तरह पुरामुफ्ती में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर सड़क से सदन तक जनहित के कार्यों में पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पार्टी के प्रति समर्पित है। पार्टी के प्रति समर्पण को देखकर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी है। सांसद के रूप में वे सफल व्यक्ति हैं। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, संजय सोनकर, संतोष सोनकर आदि मौजूद रहे। इसी तरह करारी के गुलामनूर का पुरवा में मंडलस्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई इसमें मिठाइयां वितरित करके एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर कमल सिंह कुशवाहा, हरीश गुप्ता, शारदा साहू, चरण सिंह कुशवाहा, मशूद अहमद, वीरबली रैना, धर्मराज मौर्य, सुमित शुक्ला, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed