फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP candidate from Karari and body election in-charge received threat on phone

कौशांबी : करारी से भाजपा प्रत्याशी व निकाय चुनाव प्रभारी को फोन पर मिली धमकी

Mon, 08 May 2023 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 05:12 PM IST
सार

नगर पंचायत करारी से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि निकाय चुनाव कराने के लिए पार्टी ने प्रयागराज जिले के उरूवा, मेजा के दिलीप कुमार शुक्ला को चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा था।

विज्ञापन
BJP candidate from Karari and body election in-charge received threat on phone
धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी के साथ ही नगर पंचायत करारी से चेयरमैन पद के उम्मीदवार को मतदान के दिन एक युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। चुनाव प्रभारी को जिला छोड़कर भाग जाने को भी कहा गया। रविवार को प्रत्याशी की तहरीर पर करारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

नगर पंचायत करारी से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि निकाय चुनाव कराने के लिए पार्टी ने प्रयागराज जिले के उरूवा, मेजा के दिलीप कुमार शुक्ला को चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा था। आरोप है कि मतदान के दिन यानि चार मई को राजनैतिक द्वेष से कस्बे के सोनारन टोला निवासी अजीत कुमार वर्मा ने चुनाव प्रभारी को फोन करते हुए धमकाया कि वह यहां से चुनाव छोड़कर चले जाएं, वरना अंजाम ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन


प्रत्याशी के साथ तुम्हें भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। माहौल नहीं बिगडे इस पर दिलीप शुक्ला शांत रहे। चुनाव होने के दूसरे दिन प्रभारी ने घटना की जानकारी प्रत्याशी को देते हुए आडियो सुनाया। रविवार को भाजपा प्रत्याशी बृजेश ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। उम्मीदवार की तहरीर पर रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आरोपी अजीत वर्मा का कहना है कि दिलीप शुक्ल के मोबाइल से एक निर्दल प्रत्याशी द्वारा सरेंडर कर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन करने की अफवाह फैलाई गई थी। इस पर उसने फोन कर फर्जी अफवाह नहीं फैलाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed