फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Birth anniversary of hockey magician celebrated by playing hockey, achievements remembered

खेल दिवस : हॉकी खेलकर मनाई गई हॉकी के जादूगर की जयंती, उपलब्धियों को किया गया याद

Thu, 29 Aug 2024 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 04:55 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भवंस मेहता विद्याश्रम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के एक राजपूत परिवार में हुआ था। 

विज्ञापन
Birth anniversary of hockey magician celebrated by playing hockey, achievements remembered
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भवंस मेहता स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

भरवारी नगर स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय में यह आयोजन वर्ष 2012 से मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भवंस मेहता विद्याश्रम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके समय में भारत को तीन बार 1928,1932 एवं 1936 में स्वर्ण पदक मिला। 
विज्ञापन


इनकी हॉकी का हिटलर भी कायल हो गया था और इनको जर्मनी में ही नौकरी का ऑफर दिया था, जिसे ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था। इनको हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।आज के दिन पूरे भारत में इनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हॉकी मैच प्रतियोगिता भवंस इलेवन सीनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप के ब्वॉयज एवं गर्ल्स के बीच हुई, जिसकी शुरुआत प्रधानाचार्य ने की की। भवंस इलेवन सीनियर ग्रुप ने 2-1 के अंतराल से मैच जीता l इस अवसर पर शिक्षक सुधाकर सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे। निर्णायक खेल अध्यापक सुधाकर सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed