{"_id":"611143a18ebc3e75947f8540","slug":"bike-rider-youth-dies-in-road-accident-kaushambi-news-ald3129629182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइकसवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइकसवार युवक की मौत
Tue, 10 Aug 2021 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:48 AM IST
सार
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कठारे गांव के समीप रविवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विस्तार
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कठारे गांव के समीप रविवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
कठारे निवासी हंसराज (40) राजगीरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह रविवार को भी वह राजगीरी करने गया था। शाम करीब छह बजे घर लौटते समय गांव के समीप ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे हंसराज बाइक समेत सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर सोमवार को सदर विधायक लालबहादुर मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को अपनी निधि से आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ ग्राम प्रधान कल्लू करवरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।