{"_id":"684885d63c414813c30eaa82","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-a-tree-young-man-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126584-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 11 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के कंथुवा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूूनी औपचारिकता पूरी की।
क्षेत्र के लेहदरी का मजरा रुकूनपुर निवासी विनोद कुमार का 20 वर्षीय बेटा रोहित सोमवार की शाम निमंत्रण में शामिल होने के लिए बाइक से कहीं जा रहा था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही वह कंथुवा मोड़ के समीप पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में जख्मी रोहित को राहगीर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते-चीखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे।