फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collides with electric pole, one dead, another injured

Kaushambi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, one dead, another injured
संदीपनघाट क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे से बाइक टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नजरगंज निवासी अजय कुमार अजय कुमार (25) पुत्र स्व रामचंद मंगलवार को अपने चचेरे भाई रमेश कुमार के साथ रिश्तेदारी गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई थी।
विज्ञापन

हादसे में अजय और रमेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश का इलाज जारी है। इस संबंध में संदीपनघाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed