फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collided with stray animal, woman dies

आवारा पशु से टकराई बाइक, महिला की मौत

Wed, 01 Apr 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with stray animal, woman dies
आवारा पशु से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके के तेरहमिल पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तेरहमिल पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह एक बाइक सवार दंपती अन्ना मवेशी से टकराकर घायल हो गए। मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

चरवा इलाके के मसनी गांव का सुमन कुमार खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी शिवकली (55) के साथ बाइक से दवा लेने पूरामुफ्ती जा रहा था। तेहरमिल पेट्रोल पंप के समीप अचानक सामने आए अन्ना मवेशी से इनकी बाइक टकरा गई। इससे दंपती घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दंपती को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां शिवकली की सांसें थम गईं। सुमन कुमार की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed