{"_id":"5c0187e5bdec22415f3d9947","slug":"beti-ke-samne-maa-ko-pita","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के सामने मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के सामने मां को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को गुरुवार शाम बेटी के सामने पड़ोस के एक दबंग ने अर्धनग्न हालत में पीटा। आरोप है कि तहरीर देने पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक महिला ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी बेटी घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी युवक वहां पहुंच गया और पहले पानी भरने को लेकर बेटी को अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए बेटी घर में घुस गई तो दबंग ने उसे भीतर घुसकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची मां की भी पिटाई की। उसके कपड़े फट गए तो हमलावर ने अर्धनग्न अवस्था में भी पीटता रहा। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने डांटकर भगा दिया। एएसपी अशोक कुमार ने पश्चिमशरीरा एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।