{"_id":"01f7732fb4fb1226d34018fc748dcdc5","slug":"best-state-to-state-making-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे को उत्तम प्रदेश बना रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे को उत्तम प्रदेश बना रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। जनपद मुख्यालयों को हाईवे से जोड़ने और एंबुलेंस सेवा योजना शुरू कराकर समाजवादी पार्टी ने विकास और स्वास्थ्य सुविधा देने का ऐतिहासिक काम किया है। सरकार के इन्हीं कार्यों से सूबा उत्तम प्रदेश बन रहा है। यह बातें शनिवार को महमदपुर पुरैनी गांव में हुई जनसभा में सपा के प्रदेश सचिव समर सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के इन सभी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने को समाजवादी पार्टी की ओर से ब्लाकवार जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में शनिवार को चायल ब्लाक में महमदपुर पुरैनी गांव की बाग में जनसभा हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सपा के प्रदेश सचिव समर सिंह चौहान ने कहा कि सपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जितने वादे किए थे। उन्हें पूरा किया है।
अब उसका सारा ध्यान सूबे के एक-एक गांव को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। साथ ही जरूरतमदों को समय से अस्पताल पहुंचाने को एंबुलेंस सेवा दी है। इन दोनों योजनाओं का फायदा आमजन को मिल रहा है। कहा कि ऐसी ही बहुत योजनाएं चली हैं। जिनसे सूबे के विकास को नया आयाम मिल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, सिराथू विधायक वाचस्पति ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, गुलाम हुसैन, इजहार हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, आबिद मंजूर, हरिमोहन यादव, राजू इकबाल कसेंदा, सूबेदार सिंह, शशिभूषण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।