{"_id":"680d3422abbb9e9c000d110c","slug":"before-the-rains-the-drainage-system-of-17-villages-will-be-repaired-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-124697-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बारिश से पहले 17 गांवों की जल निकासी व्यवस्था होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बारिश से पहले 17 गांवों की जल निकासी व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के 17 गांवों को बारिश के दौरान जमा होने वाले गंदे पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। गांवों में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन गांवों तीन महीने में पक्की सड़क, नाला-नाली, इंटरलॉकिंग आदि से जुड़े काम कराए जाएंगे।
यह काम केंद्रीय वित्त टाइड फंड से कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी भवेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या लंबे समय से है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव की कार्य योजना तैयार कर टेंडर निकाला गया है। नौ मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद तीन माह में ठेकेदार को काम पूरा कराना होगा।
बताया कि देवखपुर में नूर मोहम्मद के घर से भोला प्रसाद के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग का काम होगा, रामपुर धमावां में दिलीप के खेत से बीओबी तक नाला निर्माण, लोटिया के मजरा हिसामपुर बहरे मऊ से शिव मंदिर तक पक्की सड़क, सेलरहा पश्चिम के फूलचंद्र रैदास के घर से हरी पासी के घर तक ढक्कन सहित नाला निर्माण आदि का काम होगा।
विज्ञापन
सेलरहा निवासी हरिश्चंद्र, सौरई खुर्द के जीवनलाल व मिश्रीलाल रैदास आदि ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में पानी भर जाने से परेशानी होती है। अगर बारिश से पहले नाला बन जाए तो राहत होगी।
-- -- --
-- - गांव की गलियों में बरसात के दिनों में पानी भरा रहता था। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में लोगों के घर के सामने सीलन बनी रहती थी। नाला बनने से राहत मिलेगी। - ननका मौर्या, लच्छीपुर
-- --
-- - करीब तीन साल पहले सड़क के किनारे बनी नाली टूट गई थी। बरसात के नाली का पानी भी सड़क पर आ जाता है। जिस वजह से आवागमन में परेशानी होती है। अब नाली निर्माण होने से राहत मिलेगी। - राकेश विश्वकर्मा, चक खोदायगंज