फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Became pond bharwari - Chakvn route

तालाब बन गया है भरवारी-चाकवन मार्ग

Tue, 10 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 10 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
भरवारी से चाकवन होते हुए हाईवे को जाने वाली सड़क बरसों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। खड्डे में तब्दील सड़क चाकवन बाजार के समीप तालाब बनी हुई है। पानीभरे गड्ढे के कारण लोगों का इस सड़क से निकलना मुश्किल है। ऐसी ही समस्या मंझनपुर से सेहिया गांव की सड़क पर भी है। कीचड़-पानी से भरी सड़क पर फिसलकर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन


भरवारी बाजार से चाकवन, हाईवे होते ही संदीपनि गंगाघाट तक के लिए करीब 10 साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाई गई थी। यह सड़क करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। चाकवन बाजार के समीप तो करीब 50 मीटर तक सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। जहां आसपास की दुकान और घरों से निकलने वाला पानी हमेशा भरा रहता है। इससे कारण साइकिल, बाइक सवारों के साथ ही लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। अक्सर लोग फिसलकर गिरते रहते हैं। जबकि इस सड़क से आए दिन लोग गंगास्नान के लिए संदीपनि घाट आते जाते हैं।
विज्ञापन


संदीपनि के रहने वाले भुल्लन बाबा और चाकवन के रहने वाले लल्लू, अल्ताफ अहमद, लवकुश, रमेंद्र केसरवानी, हरिलाल, मासूक, महबूब, गुड्डू आदि ने बताया कि कई बार सांसद, विधायक को प्रार्थनापत्र दिया गया। तहसील दिवस में भी शिकायत की गई। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं मंझनपुर से सेहिया गांव को जाने वाली सड़क भी कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। गड्ढे में तब्दील सड़क पर लोगों के घरों का पानी भरा रहता है। इसके कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। सेहिया गांव के रहने वाले सुन्दर लाल मौर्या, प्रदीप मौर्या, मोहम्मद आफाक, मुमताज अहमद आदि का कहना है कि कई बार उपजिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अभियंता से शिकायत की गई। इसके बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed