फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated for dowry to a lady

दहेज में पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
beated for dowry to a lady
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बूंदा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता को पीटने के बाद उसे घर से भी निकाल दिया गया। किसी तरह मायके पहुंची विवाहिता ने घरवालों से आपबीती बताई तो वे लोग दंग रह गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के हासिमपुर गांव निवासी फैजल ने अपनी पुत्री रुस्दा परवीन की शादी पांच साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से पिपरी के बूंदा गांव में रहने वाले मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद हसन से की थी।
विज्ञापन

रुस्दा का आरोप है कि उसके पति की पहले एक महिला से शादी हो चुकी थी। अब उसकी खुद की शादी के 15 दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस दौरान वह दो बच्चे की मां भी बन गई। पर, ससुराल वालों की मांग बंद नहीं हुई। पैसा नहीं मिलने पर सोमवार को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मंगलवार को पीड़िता ने अपने पति, सास, देवर व नंद के खिलाफ सरायअकिल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed