फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Be prepared in every village Dhoni , Virat

हर गांव में तैयार होंगे धोनी, विराट

Fri, 06 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 06 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Be prepared in every village Dhoni , Virat
करारी। अब कौशाम्बी जैसे पिछड़े जिले के छोटे-छोटे गांवों से भी क्रिकेट खिलाड़ी निकलकर अपनी आभा अंतर्राष्ट्रीय मंच तक दिखा सकेंगे। इसके लिए यूपीसीए ने रूपरेखा तैयार कर ली है। बृहस्पतिवार को करारी आए यूपीसीए के उपाध्यक्ष प्रिंस रियासत अली ने इसकी जानकारी दी। बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण करके टीमें तैयार करके प्रतियोगिताएं होगी। इनमें से हुनरमंद खिलाड़ियों को आगे ले जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस रियासत अली बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आए थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी पंजीकरण केंद्र करारी के रिजवी कालेज में बैठक भी की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें तराशने के लिए संस्था ने कई जोन बनाए हैं। फतेहपुर जोन में फतेहपुर, कौशाम्बी, रायबरेली, बांदा और हमीरपुर जिले शामिल किए गए हैं। कहा कि प्रत्येक जिले में अंडर-14, 16, 20 और अंडर-23 खिलाड़ियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण के बाद जिलास्तर पर टीमों का गठन करके प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला और फिर जोन की टीम का गठन होगा।
विज्ञापन


जोन टीम के बीच प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करके प्रदेश की टीमें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की गांव-गांव छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें निखारकर उन्हें ऐसा मंच प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसी भी गांव की कोई भी प्रतिभा बेकार न जाए। इस मौके पर करारी कालेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed