फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bahujan Kranti Morcha protested about law and order

कानून व्यवस्था को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bahujan Kranti Morcha protested about law and order
Bahujan Kranti Morcha protested about law and order - फोटो : KAUSHAMBI
सूबे की खराब कानून व्यवस्था एवं सरकारी सेवाओं के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बहुजन क्रांति मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के संतोष कुमार यादव की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। हाथरस कांड जनता भूली नहीं है। 28 सितंबर को बलरामपुर की एक बेटी के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा देश के कई हिस्सों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ऐसी ही आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार कानून व्यवस्था नियंत्रण के मामले में पूरी तरह से फेल है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं को सड़क पर आकर यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर अनित कुमार, युवराज सिंह, श्रीपाल फौजी, राम सिंह, मुन्ना साहू, चंद्र कुमार, आत्मा राम, रामराज, राहुल मौर्या, सुरेंद्र कुमार, संगम लाल, कुंवर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed