{"_id":"5cba20d0bdec22140c42d6fe","slug":"baba-and-grandson-killed-by-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से अप्पे सवार बाबा व नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से अप्पे सवार बाबा व नाती की मौत
Sat, 20 Apr 2019 01:09 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
mini tractor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। इलाके के सरइयां पुल के समीप बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से अप्पे सवार बाबा-नाती की मौत हो गई। हादसे में परिवार के ही दो अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायअकिल कस्बे के बुद्धिपुरी मोहल्ला निवासी शंकरलाल (58) मेहनत-मजूदरी कर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार को वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने नाती सीबू (08) तथा पारिवारिक सदस्य सूरज (20) और दीपक (18) के साथ अप्पे से जा रहा था। रात तकरीबन नौ बजे रास्ते में सरइयां पुल के पास पुरखास की तरफ से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अप्पे में टक्कर मार दी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अप्पे सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शंकरलाल और उसके नाती सीबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद से चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर के आगे भाजपा के मंडल अध्यक्ष का बोर्ड लगा था।