{"_id":"69b06f25a1d7dd3ff60125ba","slug":"ax-attacker-arrested-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137816-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
अहिरन का पुरवा निवासी हंसराज यादव ने महेवाघाट थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके छोटे भाई सचिन यादव पर सोमवार को गांव के ही जितेंद्र यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में सचिन के माथे पर चोट आई। उसका प्रयागराज में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दी। शाहपुर मोड़ के पास से आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।