{"_id":"6a4bfb40f242e3e12202a59d","slug":"awareness-rally-held-to-spread-the-message-of-preventing-malnutrition-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-144210-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जागरूकता रैली निकाल कुपोषण से बचाव का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जागरूकता रैली निकाल कुपोषण से बचाव का दिया संदेश
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के भगवानपुर आंगनबाड़ी केंद्र में रैली निकाले बच्चे व आंगनबाड़ी।संवाद
नेवादा विकासखंड के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को संभव अभियान के तहत बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने कुपोषण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर बच्चों ने गांव में भ्रमण किया। लोगों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया।
रैली का उद्देश्य छह वर्ष तक के बच्चों, महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाना और अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए लोगों को जागरूक करना रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना शुक्ला ने महिलाओं को कुपोषण और अति कुपोषण के लक्षण, संतुलित आहार और उचित पोषण के महत्व की जानकारी दी।
सुपरवाइजर राधारानी ने कहा कि समय पर पौष्टिक भोजन और नियमित देखभाल से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा, सहायक अध्यापिका शैलजा, सहायिका निराशा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वहीं, मूरतगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पट्टी परवेजाबाद में संभव अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी ने अभियान का उद्घाटन किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जा चुका है।
वहीं, सिराथू ब्लॉक सभागार में संभव अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र और सिराथू में बीडीओ अभिषेक कुमार ने की। बैठक में जुलाई से सितंबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।