फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempting to steal cash by burglarizing SBI's ATM booth

एसबीआई के एटीएम बूथ में सेंधमारी कर कैश चोरी का प्रयास

Thu, 07 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attempting to steal cash by burglarizing SBI's ATM booth
Attempting to steal cash by burglarizing SBI's ATM booth - फोटो : KAUSHAMBI
एसबीआई के एटीएम बूथ में सेंधमारी कर कैश चोरी का प्रयास
विज्ञापन

सैनी कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना
सुबह बूथ पहुंचे गार्ड ने पुलिस और अफसरों को दी खबर
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सैनी कोतवाली में दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात सैनी कोतवाली के समीप एटीएम बूथ में नकब लगाकर कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह बूथ खोलने पहुंचे गार्ड ने घटना की सूचना पुलिस और बैंक अफसरों को दी। सीओ सिराथू सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी के साथ घटना की जांच की। शाखा प्रबंधन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
भारतीय स्टेट बैंक सिराथू (एसबीआई) का एटीएम सैनी कोतवाली से करीब बीस मीटर दूर व सैनी बस स्टाप के सामने हैं। दो दिन पहले बिजली विभाग ने बिल बकाया होने पर एटीएम का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। इस वजह से एटीएम बूथ काम नहीं कर रहा था, लेकिन सुरक्षा गार्ड हनुमान रोजाना सुबह बूथ खोल कर सफाई करने जाता था। बुधवार सुबह हनुमान एटीएम बूथ की सफाई करने पहुंचा तो पीछे की दीवार में सेंध लगी देख दंग रह गया। मशीन को सब्बल से तोड़ने का प्रयास किया गया था। गार्ड ने मामले की जानकारी बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक समीर सिंह के साथ ही सैनी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैंक अफसरों के अलावा सिराथू सीओ रामवीर सिंह, सैनी इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी, एसओजी के साथ पहुंचे। एटीएम में कैश भरने वाली टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने मशीन में भरा कैश सलामत पाया। मामले में मुख्य शाखा प्रबंधक समीर सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

---
कच्चे गारे के घर में रखी है एटीएम
सिराथू। एसबीआई की एटीएम कच्चे गारे से बने कमरे में लगाई गई है। दो दिन से बूथ की विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने के बावजूद किसी ने लाइन जुड़वाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हिरासत में लिया गया संदिग्ध
सिराथू। एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बूथ के पीछे रहने वाले राजस्थान के एक व्यक्ति को शक पर हिरासत में लिया है। जादू दिखाकर परिवार का खर्च चलाने वाला यह व्यक्ति दो दिन पहले ही बूथ के पीछे ही डेरा डालकर रहने लगा था।
--
इनका कहना है
फिलहाल कोई क्लू नहीं मिल रहा है। बिजली नहीं होने के कारण सीसीटीवी फुटेज से भी कोई मदद नहीं ली जा सकती है। आस-पास किसी प्रतिष्ठान में अगर कैमरा लगा होगा तो क्लू मिलेगा।
रामवीर सिंह, सीओ सिराथू
------
गुलामीपुर में एटीएम उखाड़ ले जाने के बाद फिर चुनौती
दस दिन के भीतर सैनी इलाके मे दूसरी बार एटीएम बना निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके में दस दिन के भीतर दूसरी बार एटीएम चोरी की घटना ने पुलिस सतर्कता की पोल खोल दी। हालांकि सैनी में लगा एटीएम खोलने में बदमाश कामयाब नहीं हो सके। पुलिस दोनों घटनाओं में फिलहाल अभी खुलासे के लिए अंधेरे में ही तीर चला रही है।

सैनी कोतवाली के हाइवे के किनारे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम 26 अक्तूबर की रात निशाना बना था। बदमाश यहां से एटीएम ही उखाड़ ले गए। अगले दिन मशीन सैयदराजे गांव के समीप मिली, लेकिन कैश बाक्स गायब था। इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया, लेकिन सभी टीमें खाली हाथ ही लौटी। घटना की जानकारी पर आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना पुलिसकर्मियों को शीघ्र खुलासे के लिए निर्देशित किया। यह घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना ही था कि मंगलवार की रात बदमाशों ने सैनी में फिर घटना को अंजाम को देकर सनसनी फैला दी। सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। कोई भी क्लू मिलता है तो पुलिस संजीदगी के साथ मामले की जांच करती है। जल्द ही दोनों मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed