फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to kidnap student in broad daylight in Karari

हाईस्कूल के छात्र को दिनदहाड़े अगवा करने की कोशिश

Thu, 12 Sep 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student in broad daylight in Karari
करारी में दिनदहाड़े छात्र को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

नौ सितंबर को भी किया गया था एक छात्र के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। स्थानीय कस्बा स्थित तिराहे पर बुधवार सुबह बोलेरो सवारों ने हाईस्कूल के एक छात्र को अगवा करने का प्रयास किया। इससे पहले सोमवार को भी यहां ऐसी ही घटना हुई थी। पीड़ित छात्र ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लगातार हो रही वारदात से छात्रों व अभिभावकों में दहशत है।
करारी के सादिकपुर सेमरहा गांव का अनुराग यादव पुत्र गंगा प्रसाद उखैयाखास स्थित कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। अनुराग की मानें तो बुधवार सुबह वह साइकिल से विद्यालय जा रहा था। बताया जाता है कि करारी तिराहे के समीप पीछे से आए बोलेरो सवार करीब चार लोग उसे जबर्दस्ती पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे। छात्र के शोर मचाने पर राहगीरों को आते देख आरोपी फरार हो गए। छात्र आरोपियों को पहचान नहीं पाया है। राहगीरों ने बोलेरो का नंबर नोट कर लिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। पीड़ित छात्र ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस दी है। इससे पहले सोमवार को इसी गांव के हाईस्कूल के ही छात्र वीर नारायण पुत्र कोमल को भी उसी स्थान से कार सवारों ने मुंह पर स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया था। तब भी राहगीरों के पहुंचने से आरोपी फरार हो गए थे। छात्रों के अपहरण के प्रयास की घटनाओं ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। वहीं करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रों की तहरीर लेकर घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
किसी से कोई रंजिश नहीं
करारी। छात्रों के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से ऐसी कोई रंजिश नहीं है, जो कोई अपहरण का प्रयास करेगा। छात्रों ने भी दुश्मनी से इनकार किया है। इसके बाद पुलिस घटना को लेकर उलझ गई है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि यह कौन गैंग है और ऐसा क्यों कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed