{"_id":"5d98e9108ebc3e939e470ba5","slug":"ashish-sought-after-seeing-mata-kalratri-kaushambi-news-ald256809470","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता कालरात्रि के दर्शन कर मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता कालरात्रि के दर्शन कर मांगा आशीष
विज्ञापन
Ashish sought after seeing Mata Kalratri
- फोटो : KAUSHAMBI
माता कालरात्रि के दर्शन कर मांगा आशीष
देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भी बढ़ी भक्तों की भीड़
घंटा-घडियाल और मां के जयकारों से गूंजता रहा वातावरण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। नवरात्र के सातवें दिन शीतला धाम कड़ा में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाई। गांवों व कस्बों में देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में भी लोगों की भीड़ पिछले दिनों की तुलना में अधिक रही।
नवरात्र के समापन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। शनिवार को नवरात्र का सातवां दिन था। इस दिन मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। शीतलाधाम कड़ा में मां के इसी स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। यहां के कुबरी, हनुमान, बाजार आदि गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद भक्त जयकारा लगाते हुए मां की दरबार में पहुंचे और माथा टेका। इस दौरान भक्तों के जयकारे से कड़ाधाम गूंजता रहा। दूसरी ओर गांवों व कस्बों में स्थापित पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में भी रोज की तुलना में भक्तों की भीड़ बढ़ी नजर आई। भोर से ही पूजा पंडालों, देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा चालीसा व देवी मंत्र पढ़कर लोगों ने मां की पूजा करते दिखे। शाम को आरती के बाद जगह-जगह महिलाओं, गंवई कलाकारों ने भक्ति गीत का कार्यक्रम किया। इसके अलावा कई पूजा पंडालों में देवी जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।