फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Army soldier's wife dies due to uncontrolled vehicle collision, nephew is critical

बेकाबू वाहन की टक्कर से आर्मी जवान की पत्नी की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 08 Dec 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Army soldier's wife dies due to uncontrolled vehicle collision, nephew is critical
Army soldier's wife dies due to uncontrolled vehicle collision, nephew is critical
भतीजे के साथ दावत में शामिल होने बाइक से फतेहपुर जा रही फौजी की पत्नी को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। रविवार शाम हुए हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। विवाहिता की मौत की खबर उसके ससुराल सैनी कोतवाली के अटसरई गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरई गांव निवासी अजय कुमार त्रिपाठी उर्फ बच्चा फौज में है। इन दिनों उसकी तैनाती पुणे (महाराष्ट्र ) में है। वर्तमान में अजय ड्यूटी पर है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी मायारानी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। रविवार शाम मायारानी पड़ोस में रहने वाले भतीजे राजनारायण उर्फ राजन के साथ बाइक से फतेहपुर जनपद के खागा निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दोनों खागा कोतवाली के कटोघन के समीप पहुंचे कि हाईवे पर बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मयारानी की मौके पर ही मौत हो गई। राजन को इलाज के लिए फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को शव अटसरई पहुंचा तो परिवार के लोग दहाड़ मारकर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed