{"_id":"5e7a50498ebc3e768b498343","slug":"antyodaya-card-holders-and-mnrega-laborers-will-get-free-ration-in-april-kaushambi-news-ald2718222146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को अप्रैल में मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को अप्रैल में मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को अप्रैल में मिलेगा मुफ्त राशन दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे के चलते कामकाज से वंचित अंत्योदय कार्डधारकों व मनरेगा मजदूरों को राशन के लिए जेब नहीं ढीली करनी पड़ेगी। इन्हें अप्रैल माह में 35 किलो राशन मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए गांव कस्बों में कोटे की दुकानों में तैयारी तेज करा दी गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का असर बड़े व्यापारियों के साथ ही मजदूर व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले भी प्रभावित हुए हैं। इसके चलते जिले करीब 35575 अंत्योदय कार्ड धारकों, 33465 पंजीकृत मजदूरों व 41177 मनरेगा मजदूरों के परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। गरीबों व मजदूरों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अप्रैल माह में उन्हें मुफ्त में 20 किलो गेहेू व 15 किलो चावल कोटे की दुकानों से दिया जाएगा। शासन के विशेष सचिव ओम प्रकाश वर्मा का पत्र डीएम मनीष कुमार वर्मा को मिला तो उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित कर दिया। इन मजदूरों को राशन सामग्री दिए जाने के लिए आपूर्ति विभाग तैयारी में जुट गया है।
-------
पात्रों के 31 मार्च तक बनेंगे राशन कार्ड
मंझनपुर। अप्रैल में मुफ्त में राशन आवंटन का लाभ गांव के उन गरीबों को भी दिया जाएगा जिनके राशन कार्ड अब तक नहीं बने हैं। मुफ्त राशन योजना का लाभ देने के लिए उनके कार्ड बनाए जाने की कवायद गांवों से लेकर कस्बों तक में तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए शासन ने गरीबों को अप्रैल में मुफ्त राशन दिए जाने की घोषणा कर दी है। इस योजना का लाभ गांव के उन गरीबों को नहीं मिल सकेगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देशित किया है जिन व्यक्तियों के कार्ड बनने हैं उनमें भिक्षावृत्ति करने वाले, घरेलू कामकाज, मोची, फेरी लगाने वाले, कुष्ठ रोग से प्रभावित, अनाथ बच्चे, स्वच्छकार, दैनिक वेतन भोगी मजदूर, भूमिहीन मजदूर परिवार शामिल हैं। डीएम का निर्देश मिलने के बाद गांव व कस्बे स्तर पर राशन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड व परिवार के सदस्यों के नाम जुटाए जाने लगे हैं।