{"_id":"5e8e1afa8ebc3e6fa93b1f1e","slug":"another-corona-positive-found-in-kaushambi-kaushambi-news-ald272905840","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कौशाम्बी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव
- पहले संक्रमित के साथ क्वारंटीन सेंटर में रहा था 21 वर्षीय युवक
- जिले में संक्रमितों की संख्या हुई दो,11 अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/कड़ा (कौशाम्बी)। जिले में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। वह पहले संक्रमित व्यक्ति के साथ ही क्वारंटीन सेंटर में था। तभी उसके संपर्क में आया। इसी के साथ अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने अब पूरी ग्राम सभा में अघोषित तौर पर कर्फ्यू लगा दिया है।
सिराथू इलाके के एक गांव में रहने वाला 21 वर्षीय युवक 29 मार्च को हरियाणा से घर आया था। यहां उसे स्थानीय गांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसी क्वारंटीन सेंटर में 31 मार्च को जोधपुर से आए एक युवक को भी शिफ्ट किया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट रविवार रात पॉजिटिव आई। पहले संक्रमित की रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने उसके साथ क्वारंटीन सेंटर में रहे सभी आठ लोगों और संपर्क में आए चार अन्य सहित 12 को मुख्यालय मंझनपुर स्थित क्षय रोग अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था। संक्रमित युवक के साथ में रहे सभी 12 लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया था। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को इनमें से सिर्फ एक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। बाकी 11 लोगों की जांच रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। उधर, एक ही ग्राम सभा के अलग-अलग मजरों में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरा इलाका दहशत में है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित ग्राम सभा के साथ तीन किमी के क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव को प्रयागराज रेफर करने के साथ ही क्षय रोग अस्पताल में क्वारंटीन पर रखे गए संदिग्ध लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी भी तेज कर दी गई है।