Kaushambi : दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का एक और आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी दो गोली, वीडियो वायरल
शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का एक आरोपी पवन निषाद महेवाघाट कछार में छिपा है। कई थानों की पुलिस के साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम में पूरे इलाको को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई मे पवन निषाद के पैर में दो गोलियां लगी हैं। इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
थाना महेवाघाट अंर्तगत ग्राम डेरहा में हुई दुष्कर्म पीड़िता की हत्या में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। इसका भाई अशोक कुमार एक दिन पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पैर में भी गोली मारी गई थी।
शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का एक आरोपी पवन निषाद महेवाघाट कछार में छिपा है। कई थानों की पुलिस के साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम में पूरे इलाको को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इसका एक भाई एक दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता की 20 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में ढेरहा थाना महेवाघाट के अशोक निषाद उसके भाई पवन निषाद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आज मुठभेड़ में पकड़े गए पवन निषाद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।