फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allahabad became champion beat Jhansi

इलाहाबाद को हराकर झांसी बना चैंपियन

Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Allahabad became champion beat Jhansi
करारी (कौशाम्बी)। डॉ. एच रिजवी कालेज के मैदान में खेली गई स्व. साकिब रिजवी क्रिकेट प्रतियोगिता झांसी ने जीत ली है। रविवार को फाइनल में झांसी की टीम ने इलाहाबाद एकेडमी को सात विकेट से करारी मात दी। झांसी के मुद्दसर खान को मैन आफ द मैच और धीरज को मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन


करारी स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज के मैदान में 16 से 22 फरवरी तक स्व. साकिब रिजवी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच इलाहाबाद एकेडमी और झांसी की टीम के बीच हुआ। निर्धारित 35 ओवर के इस मैच में टास जीतकर इलाहाबाद एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 68, तिलकराज ने 27 और सिद्धार्थ ने 24 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


झांसी की ओर से धीरज में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किया, जबकि मोहम्मद इरफान और मुद्दसर खान ने दो-दो विकेट लिया। जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी झांसी की टीम ने 25 वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। झांसी की ओर से सैफराज आलम ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा भवानी सिंह ने 42 और मुद्दसर खान ने 40 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद की ओर से सुधांशु, सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया। एसडीएम सदर ने विजेता टीम को और रणजी के पूर्व खिलाड़ी असद काजिम ने उपविजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक राशिद रिजवी, जैकम अब्बास, शैलेंद्र सिंह, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed