फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ajrauli murder case: Police stopped them before the crime scene, community leaders changed their route and reached there

अजरौली हत्याकांड : घटनास्थल से पहले पुलिस ने रोका, रास्ता बदलकर पहुंचे समाज के नेता

Sat, 30 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ajrauli murder case: Police stopped them before the crime scene, community leaders changed their route and reached there
अजरौली गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जाते कार्यकर्ताओ के साथ पटेल चेतना मंच के अध्यक्ष शैलेश प
फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंतर्गत अजरौली पल्लावां गांव में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत श्यामजी पांडेय ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग केशपाल पटेल (65) पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बचाव में दौड़े वीरभान पटेल और रामलखन पटेल की भी कुल्हाड़ी के हमले से आंख और जबड़े को क्षत विक्षत कर दिया। घायलों का फतेहपुर सदर अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भी उचित सुविधाएं नहीं मिल रही। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में देरी का आरोप लगा कौशाम्बी के पटेल समाज ने शुक्रवार को न्याय की मांग को लेकर गांव पहुंचने की योजना बनाई।
विज्ञापन

सरदार पटेल चेतना मंच और सरदार सेना के हजारों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों से भरे जत्थे के साथ अजरौली गांव कौशाम्बी से होकर जाने लगे। भारी भीड़ देख पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को नारा, उदहिन, टोल प्लाजा समेत धाता की ओर जाने से रोक दिया। कार्यकर्ता घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, पीड़ित परिवार को धीरज बंधाना और आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस से नोकझोंक के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता को लौटना पड़ा। जबकि, करीब 500 से अधिक लोग पटेल चेतना मंच के अध्यक्ष शैलश पटेल और सरदारा सेना की अगुवाई में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये मुवावाजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घायल परिवार की आर्थिक मदद कर भरोसा दिलाया कि उनके दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। पटेल चेतना मंच अध्यक्ष शैलेश पटेल ने चेतावनी दी कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्भय पटेल, अपना दल के प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा पुष्पराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनय सिंह पटेल, सौरभ पटेल, प्रीतम पटेल, विजय बहादुर पटेल, अरुण सिंह पटेल समेत समाज के दो दर्जन प्रधान समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प
अजरौली गांव जा रहे कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पुलिस के रोकते ही माहौल गरम हो गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शासन के इशारे पर न्याय से खिलवाड़ हो रहा है। मामले में तुरंत कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में इंतजार कर रहा है। प्रशासन का रवैया पीड़ित के प्रति ठीक नहीं है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जत्थे को आगे बढ़ने की इजाजत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed