फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Agent of chit fund company grabbed five lakh rupees

चिटफंड कंपनी के एजेंट ने हड़प लिए पांच लाख रुपये

Wed, 07 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agent of chit fund company grabbed five lakh rupees
चिटफंड कंपनी के एजेंट ने हड़प लिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन

- भावापुर जरैनी गांव की युवती हुई ठगी का शिकायत, की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भावापुर जरैनी गांव में रहने वाली एक युवती का चिटफंड कंपनी के एजेंट ने चार लाख 80 हजार रुपया हड़प लिया। रकम मांगने पर उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एजेंट के खिलाफ मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है।

भावापुर जरैनी गांव की आरती देवी पुत्री स्व. मुन्नालाल ने बताया कि चायल कस्बे में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार चिटफंड कंपनी में एजेंट है। पीड़िता की मानें तो करीब छह साल पहले रकम दोगुना कराने का झांसा देकर एजेंट ने उससे अपनी कंपनी में चार लाख 80 हजार रुपया जमा करा लिया। नामिनी में उसने अपना नाम भरा था। बताया कि पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद एजेंट ने धोखाधड़ी करके रकम निकाल ली। रुपया मांगने पर आनाकानी करने लगा। कंपनी पहुंचने पर पीड़िता को रकम निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। आरोप है कि रुपये निकालने के बारे में पूछने पर एजेंट ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टरसमनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed