फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After all, the candidate who witness Singh

आखिर कौन है परीक्षार्थी साक्षी सिंह

Sun, 22 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में दूसरे के स्थान पर मुन्ना भाइयों के साथ मुन्नी बाई के भी परीक्षा में बैठने की संभावना है। कुछ इसका ही खुलासा शनिवार को इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में हो रही परीक्षा के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल भरवारी में होते-होते बचा। जहां 19 नंबर के कमरे में साक्षी सिंह के स्थान पर किसी दूसरी लड़की के परीक्षा देने की सूचना डीएम को मिली। जांच में प्रधानाचार्य ने इस नाम की छात्रा के परीक्षा में गैरहाजिर रहने की जानकारी दी। पर, प्रधानाध्यापिका ने यह कहकर वेरीफिकेशन फार्म नहीं दिखाया, कि बोर्ड से यह फार्म ही परीक्षा केंद्र को उपलब्ध नहीं कराया गया है। डीएम ने इस मामले में डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी है। सबसे खास बात यह है कि साक्षी सिंह खुद प्रधानाचार्य की बेटी का भी नाम है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने में पहले दिन ही पांच मुन्ना भाई गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं। शनिवार को भी डीएम को सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल भरवारी में साक्षी सिंह के स्थान पर दूसरी लड़की परीक्षा दे रही है। इस सूचना पर फोर्स लेकर डीएम भरवारी पहुंच गए। उन्होंने सीधे 19 नंबर के कमरे में पहुंचकर कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापिका से पूछताछ की।
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापिका रेखा सिंह ने बताया कि साक्षी सिंह पुत्री मनोज कुमार सिंह हिन्दी के दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में गैरहाजिर रही हैं। इस पर डीएम ने बोर्ड से भेजे गए वेरीफिकेशन फार्म को जांच के लिए मांगा, तो उन्हें यह फार्म ही उपलब्ध नहीं कराया गया। केंद्र व्यवस्थापिका ने बताया कि बोर्ड से वेरीफिकेशन फार्म नहीं आया है। इससे बच्चों से परीक्षा के दौरान सादे कागज में हस्ताक्षर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भड़के डीएम को इस परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की। उन्होंने डीआईओएस से वेरीफिकेशन फार्म के मामले में जबाव तलब किया है। डीएम ने बताया कि जांच में पता चला है कि साक्षी सिंह केंद्र व्यवस्थापिका बनी प्रधानाचार्य की बेटी का भी नाम है। साथ ही उनके पति का भी नाम मनोज सिंह ही है। डीएम ने बताया कि डीआईओएस की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed