{"_id":"63cfd30f695c6c25b10a5d4b","slug":"after-25-years-the-cartridge-inside-the-match-box-turned-out-to-be-hollow-the-accused-was-acquitt-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : 25 साल बाद माचिस की डिब्बी में बंद कारतूस निकली खोखा, आरोपी बाइज्जत बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : 25 साल बाद माचिस की डिब्बी में बंद कारतूस निकली खोखा, आरोपी बाइज्जत बरी
Tue, 24 Jan 2023 06:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:16 PM IST
सार
सैनी कोतवाली क्षेत्र में 25 साल पहले गोली मारकर ढाबा संचालक की हत्या के आरोपी को न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया। घटना में प्रयुक्त जिस कारतूस को जिंदा बताकर माचिस की डिब्बी में रखा गया था वह कारतूस साक्ष्य प्रस्तुत के दौरान खोखा निकला।
विज्ञापन
Kaushambi
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
सैनी कोतवाली क्षेत्र में 25 साल पहले गोली मारकर ढाबा संचालक की हत्या के आरोपी को न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया। घटना में प्रयुक्त जिस कारतूस को जिंदा बताकर माचिस की डिब्बी में रखा गया था वह कारतूस साक्ष्य प्रस्तुत के दौरान खोखा निकला। साक्ष्य के अभाव में जिला न्यायालय ने आरोपी को बाइज्जत बरी कर दिया।
विज्ञापन
वर्ष 1997 में सैनी कोतवाली के केसरिया स्थित सचान ढाबे के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर के जिंदा कारतूस को बरामद किया था। साक्ष्य के अभाव में जिला जज की अदालत ने आरोपी के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन