फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Advocates took to the streets against SO Pipri, blocked Chail-Manauri road

Kaushambi : एसओ पिपरी के खिलाफ अधिवक्ता सड़क पर उतरे, चायल-मनौरी मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 09 May 2025 03:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 May 2025 03:45 PM IST
सार

चायल तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पिपरी कोतवाली एसओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।नारेबाजी करते हुए चायल- मनौरी मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन
Advocates took to the streets against SO Pipri, blocked Chail-Manauri road
सड़क जाम कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता करते सीए चायल। - फोटो : संवाद।

विस्तार

चायल तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पिपरी कोतवाली एसओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।नारेबाजी करते हुए चायल- मनौरी मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ताओं का आरोप है कि स्टांप नवीनीकरण की रिपोर्ट लगवाने गए साथी अधिवक्ता से एसओ ने अभद्रता कर एनकाउंटर करने की धमकी दी है। सड़क जाम होने की जानकारी मिलने के बाद सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ के तीन घंटे में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन देने के बाद अधिवक्ताओं ने सड़क को खाली किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


चरवा कोतवाली के हौसी मजरा काजू गांव निवासी प्रवेश कुमार यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। वह चायल तहसील में वकालत करते हैं। उनके मुताबिक बुधवार शाम को वह स्टाम्प लाइसेंस नवीनीकरण की रिपोर्ट लगवाने के लिए पिपरी कोतवाली गए थे। आरोप है की घंटों इंतजार के बाद एसओ पिपरी सिद्वार्थ सिंह उन्हें अपने चैंबर में बुला कर बड़ी ही उदासीनता से पेश आए। वार्ता कर चैंबर से निकलने के दौरान दरवाजा तेज से बंद हो जाने पर वह आगबबूला हो गए।

विज्ञापन

Advocates took to the streets against SO Pipri, blocked Chail-Manauri road
सड़क जाम करके प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

एसओ पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप

एसओ सिद्धार्थ सिंह ने भीतर बुलाकर अधिवक्ता से कहा कि दरवाजा तुमने बनवाया है। सुनो, मेरा नाम सिद्वार्थ सिंह है। मैं गोली से बात करता हूं। आप वकील हो नहीं तो अभी बंद करके इतना मारता और तुम्हारा इनकाउंटर दिखा देता, मेरा नाम पूरे उत्तर प्रदेश में छाया है। मेरे पास थाना के आलावा एसओजी का भी चार्ज है। अधिवक्ता ने थाने से निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

प्रवेश कुमार ने मामले की जानकारी बार एसोसिएशन को दी। जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मीटिंग के बाद एसओ पिपरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चायल-मनौरी मार्ग जाम कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने तीन घंटे में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया।

माफी मांगने या फिर ट्रांसफर की मांग पर अड़े रहे अधिवक्ता

चिलचिलाती धूप में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसओ सिद्धार्थ सिंह को एसओ सिद्धार्थ सिंह से माफी मांगने और ट्रांसफर की मांग को लेकर चायल मनौरी मार्ग को जाम कर नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी पाकर पुलिस का हाथपांव फूल गए। मौके पहुंचे चायल चौकी इंजार्ज अजीत सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ बगैर कार्रवाई के सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। कई थानो की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तीन घंटे के अंदर निस्तारण करने के अश्वासन पर अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटा सड़क पर जाम लगा रहा।

एसओ को थाने से नहीं हटाने पर अधिवक्ता करेंगे आंदोलन

अधिवक्ता सभागार में सीओ सत्येंद्र तिवारी ने मामले को लेकर बार एसोसिएशन संग बैठक किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले के निस्तारण का अश्वासन दिया। कहा कि द्वितीय शनिवार, रविवार और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने के कारण मामले में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन जल्द ही फैसला लिया जाएगा। अधिवक्ताओ ने सोमवार तक सिद्धार्थ सिंह को पिपरी कोतवाली से हटाए न जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed