{"_id":"5e7a4e268ebc3e768e089c17","slug":"advice-to-students-not-to-travel-kaushambi-news-ald2718213112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को यात्रा पर नहीं जाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को यात्रा पर नहीं जाने की सलाह
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को घर पर ही रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना वायरस को लेकर शिक्षा विभाग भी आगे आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह दो अप्रैल तक घरों में ही रहें। किसी प्रकार की यात्रा पर नहीं जाएं।
डीआईओएस एसके सिंह ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस देश के लिए बड़ा खतरा है। इसे देखते हुए सरकार ने दो अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं अपने घरों पर ही रहें। किसी भी प्रकार की यात्रा पर नहीं जाएं। यात्रा पर जाने से उनके जीवन को खतरा हो सकता है। कोरोना ऐसा वायरस है जो हमारे पास नहीं आएगा, लेकिन यदि हम बाहर जाएंगे तो उसे लेकर आएंगे। ऐसे में सभी बच्चे और अभिभावक अपने घरों पर ही रहें। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने भी छात्र-छात्राओं से घरों में रहने की अपील की है। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के जितेंद्र श्रीवास्तव, हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा के बृजेश सिंह, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी के अश्वनी तिवारी, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन के डॉ रामकिरन त्रिपाठी, जीजीआईसी कड़ा की अनामिका विद्यार्थी, करारी इंटर कॉलेज की रन्नो मिश्रा आदि ने अभिभावक व छात्र-छात्राओं से घरों में रहने की अपील की है।