{"_id":"fb7c6b7b6f3a812e8a0f778a2cc7d1a2","slug":"addict-young-man-burned-his-own-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक ने अपना ही घर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी युवक ने अपना ही घर जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (ब्यूरो)। सिराथू क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के एक नशेड़ी युवक ने बृहस्पतिवार की शाम खुद ही अपने घर में आग लगा ली। इससे मकान और हजारों रुपये की गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़ गई। घरवालों की चीख-पुकार और घर से उठती लपटें देख गांववाले जुटे। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान पड़ोसी का भी एक छप्पर जल गया है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के सौरई गांव निवासी फूलचंद्र शराब पीने का आदी है। घरवालों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह पत्नी से पैसे मांग रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ। कहासुनी के बाद वह घर से पैसे लेकर गया और शराब पीकर लौटा। बताया जाता है कि नशे में धुत होकर उसने फिर से पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद गुस्से में आकर खुद ही घर में आग लगा दी। धू-धूकर घर जलता देख पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य चीखते-चिल्लाते जान बचाकर भागे। शोर और मकान से उठती लपटें देख आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि जब तक लोग आग बुझा पाते, फूलचंद्र का घर, उसकी सारी गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़ चुकी थी। साथ ही पड़ोसी जयलाल का भी छप्पर जल गया। सूचना पर आई सिराथू चौकी पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की। सिपाहियों ने आरोपी युवक की धरपकड़ का भी प्रयास किया, लेकिन वह फरार था।