फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Action should be taken against those doing illegal sand mining

बालू का अवैध खनन करने वालों पर की जाए कार्रवाई

Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those doing illegal sand mining
अवैध बालू खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त हुए डीएम
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में एसडीएम, सीओ, एआरटीओ और खान अधिकारी के साथ बैठक कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अवैध बालू खनन और ओवरलोड वाहनों को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में अफसरों के साथ बैठक में इस पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ से खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
डीएम सुजीत कुमार को जिले में यमुना बालू के अवैध खनन व ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही हैं। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। खान अधिकारी को थानेवार खनन पट्टों की सूची उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही एआरटीओ और खान अधिकारी से ओवरलोडिंग के खिलाफ नियम के अनुसार जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही न्यायालय में इससे संबंधित मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी समर बहादुर, एसडीए सदर प्रखर उत्तम, चायल एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
निशाने पर रहा नंदा का पुरवा घाट
मंझनपुर। बैठक में चायल तहसील क्षेत्र के नंदा का पुरवा घाट निशाने पर रहा। डीएम ने कहा कि इस घाट से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। एसडीएम चायल और सीओ यह सुनिश्चित करें कि अब से नंदा का पुरवा घाट में अवैध खनन नहीं होगा। आगे से अवैध खनन की शिकायतें मिली तो इसके लिए चायल एसडीएम और सीओ को ही जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने खान अधिकारी से नंदा का पुरवा घाट जाकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed