{"_id":"633480a740720d2cf514bf2d","slug":"accused-ran-away-from-the-court-after-the-bail-was-rejected-the-police-engaged-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : जमानत अर्जी खारिज होने के बाद कोर्ट से भागा मुल्जिम, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : जमानत अर्जी खारिज होने के बाद कोर्ट से भागा मुल्जिम, खोजबीन में जुटी पुलिस
Wed, 28 Sep 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:43 PM IST
सार
चरवा कोतवाली के पहाड़पुर गांव के शिवानंद पांडेय के खिलाफ वर्ष 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। तब से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। शिवानंद पांडेय ने अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित बुधवार को अदालत से ही चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट में हाजिर होने के बाद उसका वारंट बनाया गया था। घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पहाड़पुर गांव के शिवानंद पांडेय के खिलाफ वर्ष 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। तब से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। शिवानंद पांडेय ने अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बुधवार को वह अपने वकील के साथ अदालत पहुंचा। अदालत में बेल खारिज होने के बाद वारंट बनने लगा। इसकी भनक शिवानंद को लगी तो वह अदालत कक्ष से भाग निकला।
विज्ञापन
कोर्ट के मुल्जिम के भागने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कराई लेकिन शिवानंद पकड़ा नहीं जा सका। इस बाबत सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कोर्ट से आरोपी के भागने की सूचना मिली है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन