{"_id":"5aa428454f1c1bae758b4b2b","slug":"accident-near-lalapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल/कड़ा। इलाके में सड़क हादसों में शनिवार को महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव का पंकज दिवाकर पुत्र दादू शनिवार शाम शादी समारोह में शामिल होने गोपालपुर (सरायअकिल) जा रहा था। पिपरी के लालापुर गांव के समीप उसकी बाइक चाट के ठेले से टकरा गई। हादसे में पंकज गंभीर रुप से घायल हो गया। इसी तरह इलाहाबाद के नैनी का पुरुषोत्तम पुत्र भइयालाल किसी काम से सरायअकिल गया था। शाम को लौटते वक्त मखऊपुर के समीप ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पुरुषोत्तम घायल हो गया। चरवा के मिरकुंडी गांव की बुधरानी पत्नी जगरुप को गांव की मुख्य सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
वहीं चरवा कोतवाली क्षेत्र के भिखारिन का पूरा गांव का राकेश कुमार शनिवार दोपहर अपने ननिहाल चायल गया था। बीमार नाना को देखने के बाद वह घर लौट रहा था। पिपरी इलाके में सिंहपुर गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राकेश घायल हो गया। उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सैनी कोतवाली इलाके के भानीपुर निवासी केएल गौतम बसपा नेता हैं। वह पार्टी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हैें। शनिवार दोपहर वह बैठक में शामिल होने सिराथू गए थे। लौटते वक्त सिराथू तहसील गेट के सामने पीछे से आई अप्पे ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बसपा नेता गिरकर घायल हो गए। नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।