{"_id":"5b0b01fa4f1c1b986e8b5098","slug":"accident-near-kadilpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में घायल दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में घायल दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 28 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/चायल। पिपरी व कोखराज कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में घायल दो युवकों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायअकिल क्षेत्र के इमलीगांव का सुखलाल पेशे से होमगार्ड है। उसका 25 वर्षीय बेटा अंकित मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। शुक्रवार सुबह अंकित मजदूरी करने इलाहाबाद गया था। रात को अप्पे से घर वापस लौट रहा था।
पिपरी के कादिलपुर गांव के समीप सामने से आए ट्रैक्टर ने अप्पे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अप्पे सवार अंकित घायल हो गया। एसआरएन इलाहाबाद में रविवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। इसी तरह कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव का लवकुश पुत्र नत्थू लाल 21 मई को अपने पड़ोसी महेन्द्र के साथ किसी काम से भरवारी बाजार गया था। बाजार के समीप ही मैजिक की टक्कर से घायल हो गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।