फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in madhwamai and chandwari

सड़क दुर्घटनाआंे में छह लोग घायल, दो गंभीर

Mon, 06 Feb 2017 12:42 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident in madhwamai and chandwari
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव के सामने बाइक सवार एक मांस तस्कर ने रविवार सुबह एक वृद्ध को रौंद दिया। इससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल से इलाहाबाद के एसआरएन रेफर किया गया है। तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। प्रतिबंधित मांस भी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। वहीं अन्य हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



 मधवामई निवासी चेतन (65) पुत्र सरजू रविवार सुबह करीब छह बजे सिराथू-मंझनपुर रोड पर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान मीठेपुर सयारां की ओर से आ रही बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वृद्ध सड़क किनारे जा गिरा। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच सैनी थाने के एसआई अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। हालत नाजुक होने पर वृद्ध को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के कब्जे से प्रतिबंधित मांस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं  फतेहपुर के खागा से एक मैजिक से राधेश्याम का परिवार इलाहाबाद में एक शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। जैसे ही मैजिक कोखराज के चंदवारी मोड़ के समीप पहुंची। सामने से आ रही एक बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार राधेश्याम, अतुल, सावित्री समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक घायल को इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed