{"_id":"54198b3a76d54904470f0a57baf07463","slug":"accident-hindi-news-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सिराथू के कनवार गांव के समीप सोमवार की सुबह अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश मिली। मृतक पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खखरेरू इलाके का रहने वाला था। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से आजिज आकर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली से हावड़ा रेलमार्ग कौशाम्बी के सिराथू इलाके से होकर जाता है। इसी रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह कनवार गांव के समीप लोगों ने अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश देखी। ट्रैक पर शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
चर्चा है कि खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने इस अधेड़ को रविवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच ट्रैक के पास घूमते हुए देखा था। इससे अनुमान है कि अधेड़ ने रात में ही किसी ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी है। उधर, ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर सुबह परिवार के लोग भी आ गए। मृतक वीरेंद्र कुमार पुत्र फूलचंद्र निवासी बिछियावां थाना खखरेरू जिला फतेहपुर का रहने वाला है। अजुहा चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ ने बताया कि मृतक के पिता फूलचंद्र ने ही शव की शिनाख्त की है। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधेड़ ने परिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी है। परिवार के लोगों से रोजाना होने वाले झगड़े को लेकर वह कई दिनों से परेशान रहता था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।