फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   About 360 teachers of the district are waiting for transfer

Kaushambi News: जिले के करीब 360 शिक्षकों को है तबादले का इंतजार

Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
About 360 teachers of the district are waiting for transfer
मंझनपुर। शिक्षकों को अपने गृह जनपद या फिर पसंद के जिले में जाने का अवसर मिलेगा। सरकार के इस फैसले से शिक्षक खुश हैं। सेवा अवधि की बाध्यता खत्म करते हुए सरकार ने इनको दोहरी खुशी दी है। जिले से करीब 360 शिक्षक गैर जनपद जाने की उम्मीद लगाए है। इनमें से करीब 100 शिक्षक ऐसे हैं जो बीते साल समय बाध्यता के कारण तबादला सूची से बाहर हो गए थे। यह तबादले गर्मी की छुट्टियों में परस्पर तरीके से होगा। शिक्षकों के तबादले पर अंतिम फैसला सीडीओ की अध्यक्षता में बनी टीम करेंगी।
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादले के लिए शासन ने हरी झंडी दी है। एक अप्रैल से इसके लिए आवेदन होगा और 15 मई तक तबादला आदेश जारी हो जाएगा। शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला शिक्षकों के हित में है। जिले के करीब 360 शिक्षक ऐसे हैं जो गैर जनपद जाना चाहते हैं। सरकार ने परस्पर तबादले की नीति बनाई है। वहीं गैर जनपद जाने के प्रयास में वाराणसी निवासी शिक्षक रावेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं। उनकी देखभाल करने के लिए दूसरा कोई नहीं है। पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं।
विज्ञापन

वह यहां करीब तीन साल से रहते हैं। अब सरकार ने तैनाती अवधि में छूट दी है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला समन्वयक ओम दत्त त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का यह फैसला शिक्षकों के लिए बेहतर सुखद है। वह अपने घर परिवार के पास रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed