{"_id":"59cd57de4f1c1b9c538b4da0","slug":"aasha-bahu-strike-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने भरी हुंकार, लड़ूंगी आर-पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने भरी हुंकार, लड़ूंगी आर-पार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की आशा बहुओं ने डायट मैदान में तीन दिवसीय मंथन बैठक शुरू कर दिया है। पहले दिन समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के बाद मांगों का ज्ञापन सदर विधायक लाल बहादुर को सौंपा और मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर मुलाकात की रणनीति बनाई।
जिले की आशा बहुओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो हाशमी की अगुवाई में तीन दिवसीय मंथन बैठक शुरू किया। गुरुवार को बैठक में मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर आशाओं ने विचार-विमर्श किया। इसके बाद सदर विधायक लाल बहादुर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तीन अक्टूबर को आशा बहुएं लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से समस्याओं को लेकर वार्ता करेंगे। मांगें न माने जाने के बाद उनके द्वारा अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। मंथन बैठक तीस सितंबर तक डायट मैदान में चलेगी। बैठक में रामसवारी, भोला रानी, नीलम विश्वकर्मा, निशा मौर्या, अभिलाषा देवी, पुष्पा देवी, राजरानी यादव सहित तमाम आशाएं शामिल रहीं।