फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who went to take a bath in a water park died under suspicious circumstances.

Kaushambi News: वाटर पार्क में नहाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a water park died under suspicious circumstances.
घटना के बाद पुलिस ने वाटर पार्क के मुख्य गेट पर लगवाया ताला। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के मवई केवट गांव स्थित एक वाटर पार्क में रविवार दोपहर नहाने गया युवक अचानक अचेत हो गया। घटना के बाद साथियों में युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के रत्नावलीपुरम बंधवा रजभर निवासी विमलेश कुमार (22) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार को वाटर पार्क में नहाने गया था। साथियों ने पुलिस को बताया कि नहाते समय विमलेश ने पूल में आने वाले पाइप से पानी पी लिया था।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद वह बाहर निकलने लगा। पूछने पर उसने पेट में तेज दर्द होने की बात कही। इसके बाद वह बाहर निकलकर उल्टी करने लगा। दोस्तों से कहा कि वह शौचालय जा रहा है, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही अचानक गिरकर बेसुध हो गया। उसे गिरता देख दोस्तों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विमिंग पूल के कर्मचारी नवरंगी का कहना है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में आया था और सभी बेकाबू नजर आ रहे थे। पूछताछ करने पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद वाटर पार्क के गेट में ताला लगवा दिया।


युवक के साथियों से पूछताछ में पेट दर्द की बात सामने आई है। युवक पूल से बाहर निकलने के बाद अचानक गिर गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।-शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed