फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who had come to his in laws

Kaushambi News: ससुराल आए युवक पर सांड़ का हमला, माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his in laws
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में ससुराल आए एक युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान युवक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के जरौही गांव निवासी 33 वर्षीय राजकुमार पुत्र प्यारेलाल बुधवार को पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों के अनुसार, वह रिश्तेदारों के साथ खेत की ओर गए थे। तभी एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी सविता देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सत्यनारायण ओझा, सुरेश कुमार साहू और अमरेंद्र कुमार भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में सांड़ के झुंड किसानों के लिए खतरा बने हुए हैं। आए दिन फसलें नष्ट हो रही हैं और लोगों पर हमले की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने इसे शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed