फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who climbed a tree to collect wood fell to his death

Kaushambi News: लकड़ी तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत

Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man who climbed a tree to collect wood fell to his death
पेड़ से गिरकर युवक की मौत मृतकमिथिलेश की फाइल फोटो
क्षेत्र के भोला चौराहे पर एक युवक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की चीख पुकार के बाद पहुंचे परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी मिथलेश पटेल (35) बृहस्पतिवार की सुबह भोला चौराहा स्थित एक विद्यालय के समीप पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक मिथलेश का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिथलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed