फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man's body was found hanging from a trap in Kokhraj

कोखराज में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Thu, 13 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young man's body was found hanging from a trap in Kokhraj
कोखराज में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

कशिया पश्चिम गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी एक युवक की लाश बुधवार सुबह एक जर्जर मकान में फंदे से लटकती मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या करके शव फंदे पर लटकाया गया ? फिलहाल यह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कशिया पश्चिम गांव निवासी पंचम लाल (34) पुत्र छितानी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार रात उसके पड़ोसी के यहां जन्मदिवस कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद पंचम घर गया और फिर किसी को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा को परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार सुबह गांव के बाहर पेट्रोल पंप के समीप एक जर्जर मकान में उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीनजों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मामले में कोखराज कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं परिवार की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed