फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man crossing the railway track was hit by a train and is seriously injured.

Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन टकराया, गंभीर

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the railway track was hit by a train and is seriously injured.
घायल राम विकास - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
संदीपनघाट कोतवाली के पैगंबरपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान चरवा के रैया देह माफी गांव निवासी राम विकास के रूप में की गई है। वह मजदूरी करता है और मंगलवार की सुबह पैगंबरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की टक्कर की चपेट में आकर उछलकर ट्रैक किनारे जा गिरा। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और साथी मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रायपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed