फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman jumped into the Yamuna with her one and a half year old son tied to her waist, both died

Kaushambi : डेढ़ साल के बेटे को कमर में बांधकर यमुना में कूद गई महिला, दोनाें की मौत

Sat, 21 Jun 2025 03:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली के गढ़वा गांव की एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
A woman jumped into the Yamuna with her one and a half year old son tied to her waist, both died
गौरा निषाद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली के गढ़वा गांव की एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। शनिवार को दोनों शवों का गढ़वा गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के गढ़वा गांव की गौरा निषाद पत्नी संतोष (27) शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय बेटे राज को लेकर राजापुर कोतवाली क्षेत्र के कनकोटा गांव अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन, रास्ते में ही उसने राजापुर के पास बेटे को कमर में बांध कर यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे राजापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत कर मां-बेटे का शव यमुना से बाहर निकलवाया। तमाम कोशिश के बाद शवों की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर मायके वालों ने शव की पहचान कर ली। खबर ससुरालियों को हुई तो सभी रोते-बिलखते कर्वी मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शुक्रवार की शाम शवों को लेकर गढ़वा आ गए। विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इस बाबत मायके अथवा ससुराल वाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं। राजापुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। पीएम के बाद दोनों परिवारों की सहमति से अंतिम संस्कार के लिए दोनों शव पति संतोष के सुपुर्द कर दिए हैं।


चार साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

राजापुर कोतवाली क्षेत्र की कनकोटा गांव की राजकुमारी ने बताया कि चार साल पहले कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी संतोष का अपने जीजा शिवचरण के यहां कनकोटा गांव आना जाना था। इसी दौरान संतोष और बेटी गौरा में प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने भाग कर प्रेम विवाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed